92 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए

92 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए

भोपाल[ महामीडिया] बाबा बर्फानी के दर्शन करने का उत्साह और यात्रा का उल्लास लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यात्रा के पांचवें दिन दर्शन करने वालों की संख्या 92,000 को पार कर गई। दोनों आधार शिविरों से मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे भक्तों का जत्था बम बम भोले और जय शिव शंकर का जयघोष करते हुए पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ।  अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। अब तक एक दिन दर्शन करने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे।

सम्बंधित ख़बरें