स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस के शेयर धारकों को अंतरिम डिविडेंड की घोषणा

स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस के शेयर धारकों को अंतरिम डिविडेंड की घोषणा

भोपाल [महामीडिया] स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह बढ़त डिविडेंड के एलान के चलते देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड ने 25 फरवरी को शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। इस खबर के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 1.5 प्रतिशत तक चढ़ गया।स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 2.7 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा जिनका नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसके लिए 6 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे उन्हें डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान 27 मार्च 2026 तक कर दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें