कर्नाटक के पंडित गणपति भट्ट को तानसेन सम्मान 

कर्नाटक के पंडित गणपति भट्ट को तानसेन सम्मान 

भोपाल [ महामीडिया]  वर्ष 2022 केप्रतिष्ठित राष्ट्रीय तानसेन और प्रदीप सम्मान की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय तानसेन सम्मान कर्नाटक के पंडित गणपति भट्ट को और कवि प्रदीप सम्मान नरसिंहपुर के गुरु सक्सेना को दिया जाएगा। जबकि मालव लोक कला केंद्र उज्जैन को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान दिया जाएगा। ये सम्मान इन्हें समारोहपूर्वक दिए जाएंगे। तानसेन भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्ति को दिया जाता है।यह सम्मान इस बार पंडित गणपति भट्ट को संगीत के क्षेत्र में उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और कलाकारों की नई पीढ़ी को उनके प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है। प्रदीप सम्मान के लिए चयनित गुरु सक्सेना की प्रतिष्ठा एक जनकवि के रूप में है। 

सम्बंधित ख़बरें