
हिमाचल : बारिश से ऊना शहर जलमग्न
शिमला(महामीडिया): हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीते 24 घंटे में 222.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ऊना शहर और ग्रामीण क्षेत्र इससे जलमग्न हो गए। 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। लोगों के पालतू मवेशी और गाड़ियां आधे-आधे पानी में डूब गए।
ऊना में इससे पहले साल 2011 में रिकॉर्ड 342 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह दूसरी भारी बारिश बताई जा रही है। ऊना में रात 3 बजे बारिश शुरू हुई। राहत की बात यह है कि सुबह 9 बजे बारिश थम गई।
कुल्लू, मंडी और शिमला में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड के बाद मंडी में कैंची मोड़ के पास रात में दोबारा बंद हो गया। सुबह 9 बजे इसे बहाल कर दिया गया है।