
टेस्ट क्रिकेट: भारत का पहला विकेट गिरा
बर्मिंघम [ महा मीडिया] भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और करुण नायर क्रीज पर हैं। केएल राहुल (2 रन) को क्रिस वोक्स ने बोल्ड कर दिया। उनके ओवर में जायसवाल LBW होने से बच गए। भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। जसप्रीत बुमराह यह मैच नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह आकाश दीप खेल रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।