
बाबा अमरनाथ की पहली आरती
श्रीनगर [महामीडिया] आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार सुबह बाबा अमरनाथ की पहली आरती की गई। वहीं पहला जत्था बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाते रहे। बुधवार को 5,892 श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया था।