
जापान में दो सप्ताह में 800 से अधिक भूकंप
मुंबई [महामीडिया] जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित टोकारा द्वीप समूह में बीते दो हफ्तों से लगातार भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार 21 जून से अब तक इस क्षेत्र में 870 भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। इनमें से कुछ की तीव्रता 5.6 तक रही है। लगातार हो रही इस भूकंपीय गतिविधि को विशेषज्ञ असामान्य मान रहे हैं।