शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

मुंबई [महामीडिया] बीएसई सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ की और 131 अंक ऊपर खुला। कारोबार के दौरान यह 83,850.09 के उच्चतम स्तर और 83,186.74 के न्यूनतम स्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 170.22 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 83,239.47 अंक पर बंद हुआ।वहीं एनएसई निफ्टी-50 ने 25,505.10 अंक पर ओपनिंग की। दिन में इसने 25,587.50 का ऊपरी और 25,384.35 का निचला स्तर छुआ। आखिर में निफ्टी 48.10 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 25,405.30 पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें