गुजरात के बनासकांठा में 8.6 इंच बारिश

गुजरात के बनासकांठा में 8.6 इंच बारिश

गांधीनगर [महामीडिया] गुजरात में 24 घंटे में राज्य के 162 तालुकाओं में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 8.6 इंच बारिश बनासकांठा के वडगाम में दर्ज की गई। पाटन और मेहसाणा जिलों में गुरुवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। यहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर ने आज प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के  देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर में सबसे अधिक 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसके अलावा द्वारका में 49 मिमी, ओखा में 39 मिमी, पोरबंदर में 35 मिमी, डांग में 26 मिमी और सूरत में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

सम्बंधित ख़बरें