महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर राजनीति गरमाई

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर राजनीति गरमाई

नागपुर [महामीडिया] देश की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले किसान आज भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से मार्च 2025 के बीच केवल तीन महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्या की है। इनमें से सबसे अधिक मामले विदर्भ क्षेत्र से दर्ज हुए हैं। किसानों की आत्महत्या के मामले को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।  राहुल गांधी ने लिखा "यह सिर्फ आंकड़ा नहीं 767 उजड़े घर हैं। सोचिए सिर्फ 3 महीने में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली 767 घर उजड़ गए।"

 

सम्बंधित ख़बरें