म.प्र. की लाड़ली बहनों को 12 नवंबर को राशि जारी होगी

म.प्र. की लाड़ली बहनों को 12 नवंबर को राशि जारी होगी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. की लाड़ली बहनों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी महीने से उन्हें बढ़ी हुई किस्त का फायदा मिलने जा रहा है। मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पहली बार राशि में वृद्धि होने जा रही है। सरकार लाड़ली बहना योजना में इस महीने से 250 रुपए बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री  मोहन यादव 12 नवंबर को एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। 12 नवंबर को नर्मदापुरम जिले के बाबई में योजना में राशि वितरण का  कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में योजना की लाभार्थी शामिल होंगी। यह योजना तत्कालीन भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले मार्च 2023 में लॉन्च की थी। सरकार ने शुरुआत में लाड़ली बहनों को 1000 रुपए प्रति माह दिए। अक्टूबर, 2023 से राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई। अब नवंबर 2025 से फिर एक बार किस्त में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, अब हर लाभार्थी महिला को मंथली 1500 रुपये मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें