महर्षि संस्थान में तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव कल से

महर्षि संस्थान में तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव कल से

भोपाल [महामीडिया] प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि संस्थान में दीपावली महोत्सव पर्व का आयोजन किया जा रहा है। महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस  भव्य समारोह में ब्रह्मचारी गिरीश जी महर्षि वैदिक पंडितों के साथ मिलकर वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करेंगे। प्रथम दिवस 13 अक्टूबर को श्री धन्वंतरि जयंती पूजन शाम 5:34 मिनिट पर प्रारंभ होगा। द्वितीय दिवस 19 अक्टूबर को श्री हनुमान जयंती पूजन शाम 5:30 मिनिट से प्रारंभ होगा। ठीक किसी तरह दीपावली महोत्सव 20 अक्टूबर को  शाम 7:06 मिनिट से प्रारंभ होगा। यह तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव राजधानी भोपाल के भोजपुर मंदिर मार्ग स्थित छान के महर्षि उत्सव भवन में किया जाएगा। इस  दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जाएगा जो श्रद्धालु किसी कारणवश आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर शामिल नहीं हो सकते वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें