इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महासंयोग

इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महासंयोग

भोपाल [महामीडिया] रक्षाबंधन का पर्व इस बार विशेष खगोलीय संयोगों के साथ मनाया जाएगा। 9 अगस्त 2025 को ऐसा महासंयोग बनने जा रहा है जो इससे पहले वर्ष 1728 में बना था। इस दिन आठ ग्रहों की पुनरावृत्ति एक साथ उन्हीं राशियों में हो रही है जिसमें वे 297 साल पहले स्थित थे। भद्रा का साया नहीं रहेगा जिससे बहनें पूरे दिन अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी।इस दिन पूर्णिमा तिथि के साथ श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण और मकर राशि में चंद्रमा की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि और शनि श्रवण जैसे शुभ योग एक साथ बनेंगे। यह योग इतने दुर्लभ हैं कि एक साथ इनका संयोग शताब्दियों में ही देखने को मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें