
शेयर बाजार बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया] पहले कारोबारी दिन आज 11 जुलाई को सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 80,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। SBI और ट्रेंट के शेयर्स 1% चढ़े हैं। ICICI बैंक और बजाज फिनसर्व में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 15 में गिरावट है। बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5% की तेजी है।