शेयर बाजार 200 अंकों की गिरावट पर बंद

शेयर बाजार 200 अंकों की गिरावट पर बंद

मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 16 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 14 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। शुक्रवार को आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 1.38 प्रतिशत की बढ़त और भारती एयरटेल के शेयर 2.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सम्बंधित ख़बरें