आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत में 24 अप्रैल को मनाया जाता है। भारतीय लोक प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया है। भारत में प्रायः यह देखने में आ रहा था कि जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्य दक्षता उतनी तीव्रता से काम नहीं कर पा रही थी जितना की जमीनी स्तर पर होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया था। जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर की इस व्यवस्था को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था कहा जाता है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को लागू करने के पीछे मूल मकसद भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना था। लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रणाली को अपनाते हुए भारत के प्रत्येक राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई। तभी से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पंचायती राज व्यवस्था में योगदान देने वाले प्रत्येक कारक को सम्मानित करना होता है। भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मूर्त रूप देने में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का जो भी स्वरूप आपको दिखाई पड़ रहा है उसमें कहीं ना कहीं कानून के निर्माण से लेकर उसको व्यवहारिक बनाने तक हमें कई पड़ावों से गुजरना पड़ा है। जो आज का स्वरूप है वह विभिन्न कमियों को दूर करते हुए परिष्कृत रूप में आज हम सभी के सामने हैं।

सम्बंधित ख़बरें