आज विश्वकर्मा जयंती

आज विश्वकर्मा जयंती

भोपाल [महामीडिया] आज 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा जयंती है।  विश्वकर्मा जयंती कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है, जिसमें सूर्यदेव अपनी स्वराशि सिंह की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में गोचर करते हैं । इस दिन का विशेष महत्व फैक्ट्री, कारखानों और शिल्पकारों के लिए होता है, जिसमें देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने का महत्व होता है। इस दिन प्रतिष्ठानों में विशेष रूप भगवान विश्वकर्मा की पूजा और आराधना होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्वर्ग लोक, लंका, द्वारिका और भगवान जगन्नाथ मंदिर का निर्माण भगवान विश्वकर्मी ने की किया था। इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इस दिन शिव-गौरी योग भी बन रहा है जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। सूर्यदेव आज देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। पुण्य काल- सुबह 5:36 बजे से 11:44 बजे तक, महा पुण्य काल- सुबह 5:36 बजे से 7:39 बजे तक। पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 7:50 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक। अगर यह समय चूक जाए तो शाम 6 बजे तक पूजा की जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें