आज एक सप्ताह बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

आज एक सप्ताह बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

भोपाल [महामीडिया] आज 30 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,119 रुपए गिरकर 1,34,362 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,36,481 रुपए/10g पर था।लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमत 3,973 रुपए गिर गई है। आज यह 2,31,467 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल चांदी के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा। शुरुआती कारोबार में ये 2,43,483 किलो पर पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और यह 7,333 रुपए नीचे 2,35,440 रुपए पर बंद हुई।

सम्बंधित ख़बरें