ट्रंप अब भारत से डील करेंगे

ट्रंप अब भारत से डील करेंगे

मुंबई [महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ उनके देश का व्यापार समझौता हो चुका है और अब 'भारत के साथ उनकी बहुत बड़ी ट्रेड डील' होने जा रही है। व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि 'हमने हाल ही में चीन के साथ एक व्यापार समझौता किया है लेकिन हम सभी के साथ कारोबार समझौता नहीं करेंगे फिर भी कुछ के साथ हम बहुत बड़ी डील करने जा रहे हैं। इनमें से एक भारत के साथ हो सकता है। यह बहुत बड़ी डील हो सकती है।' ट्रंप ने कहा, 'हम भारत के साथ अपना व्यापार बढ़ाने जा रहे हैं। चीन के साथ हमने उसके साथ कारोबार बढ़ाया है।'

सम्बंधित ख़बरें