विश्व बाल श्रम निषेध दिवस आज

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस आज

भोपाल [महामीडिया] हर साल दुनिया भर में 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दिन बाल श्रम के मुद्दे पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करने और उनकी सुरक्षा के लिए उपाय करने और खतरनाक क्षेत्र में उनके रोजगार को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है। बाल श्रम के खिलाफ पहला विश्व दिवस 12 जून 2002 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। तब से 12 जून को दुनिया भर में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें