विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को

भोपाल [ महामीडिया] 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता  है। हमारे प्राकृतिक संसाधनों और प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल आज की तारीख पर मनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में प्रकृति की भूमिका महत्वपूर्ण है, यह नेचर ही है जिससे हमें भोजन, पानी, हवा और आवास मिल पाता है। इतना ही नहीं नेचर के कारण ही जलवायु अनुकूल रहता है और हम तमाम प्राकृतिक आपदाओं, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई, आदि से बचे रहते हैं।ऐसे में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस इसी नेचर के कंजर्वेशन पर जोर देता है। इस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सभी आयु वर्गों के लोगों में प्रकृति के संरक्षण को जगारूकता फैलाई जाती है और इसके महत्व को समझाया जाता है। हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर के लोग विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने के लिए एक साथ आते हैं। यह दिन हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा के महत्व की याद दिलाता है

सम्बंधित ख़बरें