किडनी को स्वस्थ रखने के लिये नौ खाद्य पदार्थ

किडनी को स्वस्थ रखने के लिये नौ खाद्य पदार्थ

भोपाल [महामीडिया] किडनी हमारे शरीर के लिए उतने ही जरूरी होते हैं जितना कि स्वस्थ ह्रदय जरूरी होता है। किडनी एक्स्ट्रा वाटर को फिल्टर करती है और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को यूरिन के जरिये शरीर से बाहर निकालती है। किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण आंतरिक अंग है। अनुचित खानपान आदि कई कारणों से किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। मानव शरीर में दो किडनी पायी जाती है जो स्त्री और पुरुष दोनों में समान संरचना लिए होती है। दिखने में किडनी राजमा के जैसे होती है और आंतरिक संरचना थोड़ी जटिल होती है।

नींबू- किडनी की सफाई के लिए नीबू के बेहतरीन औषधि है। इसके रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को रिलीज करने का कार्य करता है। 

अदरक- यह प्रचुर रूप से कैल्सियम, लौह तत्व, आयोडीन से सम्पन्न है। किडनी की सफाई के लिए ये सभी लाभदायक हैं।

लहसुन- लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। दिल और किडनी से जुड़ी बीमारी में लहसुन बहुत ही फायदेमंद हैं। सुबह प्रतिदिन लहसुन को दो कच्ची कलियों का सेवन करें। 

धनिया- हमारे भोजन में धनिया एक विशेष महत्व पुराने समय से ही रखता आया है। धनिये की चटनी पाचक गुणों से भरपूर होती है, इसके साथ ये किडनी को साफ़ करने में भी विशेष रूप से फायदेमंद है। इसमें मैंगनीज़, मैग्निशियम, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।

लाल शिमला मिर्च -जैसे लाल शिमला मिर्च, लाल अंगूर आदि। लाल अंगूर विटामिन सी, बी और ए का स्त्रोत है। इसके सेवन से किडनी की कार्यविधि में सुधार आता है। लाल शिमला मिर्च में लाइकोपिन पाया जाता है, यह किडनी से जुड़े रोगों में सहायक है। ध्यान रखें आपको किसी फलों या सब्जियों को खाते समय इसके बीजों को नहीं खाना है। जिन फलों के बीजों को नहीं हटा सकते उन्हें नहीं खाएं।   

दही- दही कई सारे फायदों को शामिल करता है। हमारे दैनिक आहार में नियमित दही का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके प्रोबायोटिक गुण पाचन में सुधार करते हैं और किडनी को भी साफ़ करते हैं।

फूल गोभी- किडनी से जुड़े रोगों के लिए गोभी फायदेमंद हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स को नुकसान पहुँचाने से रोकता है। हालाँकि जिन लोगों को गठिया की बीमारी है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। 

जामुन -जामुन किडनी के साथ मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को किडनी सम्बन्धी परेशानी है, उन्हें जामुन, स्ट्राबेरी, रास्पबेरी, क्रैनबेरी आदि का सेवन करना चाहिए।

जैतून का तेल- किडनी की परेशानी में ऑक्सीडेशन को रोकने के गुण पाए जाते हैं, जो किडनी को परेशानी से बचाने के लिए जरुरी है। भोजन में आपको जैतून के तेल का सेवन अवश्य करना चाहिए। 

प्याज- किडनी को विषैले तत्वों से मुक्त करने के गुण प्याज में पाए जाते हैं। इसके सूजन रोधी गुण किडनी से जुड़ी परेशानी को दूर करते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें