
IPL में आज मुंबई और गुजरात के बीच मुकाबला
मुंबई [महामीडिया] आईपीएल का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस सीजन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का शानदार प्रदर्शन रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम 11 में से 7 जीतकर 14 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है जबकि गुजरात की टीम 10 में से 7 जीतकर चौथे नंबर पर है। ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।