
विश्व आवास दिवस आज
भोपाल [महामीडिया] आज 6 अक्टूबर को पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष विश्व आवास दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया के राष्ट्रों ने अपने नागरिकों को आवास के अधिकार को मौलिक अधिकारों में शामिल कर रखा है। आज प्रत्येक व्यक्ति, समाज की प्राथमिक आवश्यकता आवास होती है। इसीलिए पूरी दुनिया में आज विश्व आवास दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य आवास के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महत्वपूर्ण कारकों की पहचान करके उनको सम्मानित करना होता है।