एचडीएफसी के बाद स्टेट बैंक सर्वाधिक मूल्यवान बैंक बना

एचडीएफसी के बाद स्टेट बैंक सर्वाधिक मूल्यवान बैंक बना

भोपाल [महामीडिया] स्टेट बैंक ने बाज़ार पूंजीकरण के मामले में ICICI Bank को पीछे छोड़ दिया है। छह साल से ज्यादा समय बाद स्टेट बैंक ने फिर से देश का दूसरा सबसे मूल्यवान बैंक बनने का स्थान हासिल किया है। पहले नंबर पर अब भी एचडीएफसी  बना हुआ है। सुबह 10:03 बजे स्टेट बैंक  का मार्केट कैप ₹9.60 लाख करोड़ रहा जबकि ICICI Bank का मार्केट कैप ₹9.57 लाख करोड़ था। वहीं चडीएफसी  का मार्केट कैप ₹14.16 लाख करोड़ के स्तर पर है।इससे पहले 6 अगस्त 2019 को स्टेट बैंक  का मार्केट कैप ₹2.69 लाख करोड़ और ICICI Bank का ₹2.65 लाख करोड़ था।

सम्बंधित ख़बरें