न्यूनतम शेष राशि नहीं होने के कारण एचडीएफसी ने ग्राहकों से चार हजार करोड़ वसूले
भोपाल [महा मीडिया] निजी क्षेत्र और सरकारी बैंक ने तीन वित्तीय वर्षों 2022-23 से 2024-25 तक खाताधारकों से न्यूनतम शेष राशि नहीं बनाए रखने के लिए लगभग 19,000 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।
जहां निजी क्षेत्र के बैंकों ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये जुटाए वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 8,093 करोड़ रुपये एकत्र किए। इस दौरान निजी बैंकों में एचडीएफसी बैंक ने अधिकतम 3,872 करोड़ ग्राहकों से वसूल किए हैं । जबकि स्टेट बैंक ने मार्च 2020 से बचत खातों में न्यूनतम संतुलन नहीं बनाए रखने पर लगने वाले दंड शुल्क माफ कर दिए हैं।