
अमेरिका ने चीनी रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली [महामीडिया] अमेरिका ने ईरान से एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का तेल खरीदने पर चीन की एक रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया है।अमेरिका ने कहा कि इस धन से ईरान की सरकार को और ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को आर्थिक मदद मिलती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अनुसार रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया गया है उसे ईरान से कच्चे तेल की दर्जनों खेप प्राप्त हुईं जिनकी कीमत एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। प्रतिबंध की इस सूची में कई कंपनी और पोतों के नाम शामिल हैं।