नवीनतम
हिंदी स्कूल सिहोरा में कर्णवीरों का सम्मान समारोह आज
सिहोरा एकीकृत माध्यमिक शाला सिहोरा में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में विद्यालय को टाट पट्टी विहीन करके 113 से अधिक थ्री सीटर फर्नीचर उपलब्ध करवाने वाले कर्ण वीरों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम, हिंदी स्कूल सिहोरा में रखा गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे सहित अरविंद कुमार एवं अशोक कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.एस.परस्ते एवं बृजेश श्रीवास्तव की उपस्थिति गरिमा मय रहेगी। कार्यक्रम का गरिमा मय आयोजन सिहोरा नगर के लिए एक गौरवशाली पल होगा जिसमें विद्यालय परिवार उन कर्ण वीरों को सम्मानित करेगा जिन्होंने बच्चों के सशक्तिकरण एवं सुविधाओं के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के बालक एवं बालिकाओं की उपस्थिति इस सम्मान समारोह की एक महत्वपूर्ण विशेषता होगी। जन सहयोग से संसाधन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले विद्यालय परिवार के सेवानिवृत शिक्षक राम प्रताप उपाध्याय इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिन्होंने 32 वर्षों तक लगातार इस विद्यालय परिवार को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।