
बिहार में बाढ़ और बिजली गिरने से 13 लोग मरे
रांची [महामीडिया] बिहार में बीते 24 घंटे में बाढ़-बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा 5 मौतें बांका में हुई। वहीं बाढ़ से गयाजी में 2, नालंदा और पटना में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग की चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बिहार में वज्रपात से हर साल बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान होता है। 2023 में वज्रपात से 275 लोगों की मौत हुई थी।