म.प्र.सहित 13 राज्य घने कुहरे की चपेट में

म.प्र.सहित 13 राज्य घने कुहरे की चपेट में

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. सहित 13 राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने हो मिला। दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे तक सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ साफ नहीं दिख रहा था।यहां के कई स्थानों पर न्यनतम तापमान 7 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रविवार रात बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पुलवामा में सबसे कम तापमान, -2.7°C रहा। श्रीनगर में रात का तापमान 2°C रहा।

सम्बंधित ख़बरें