नागपुर कारखाना हादसे में 15 श्रमिकों की मौत

नागपुर कारखाना हादसे में 15 श्रमिकों की मौत

भोपाल ( महामीडिया ) नागपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आज रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुए विस्फोट से कई अन्य औद्योगिक समूहों के कर्मचारी चपेट में आ गए हैं जिससे 15 से अधिक श्रमिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक कंपनी में विस्फोट होने से आसपास की कई अन्य कपनियां इसकी चपेट में आ गई थी जिसके चलते विभिन्न औद्योगिक समूहों में काम करने वाले 15 श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। इस हादसे में 18 अन्य श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 -5 लाख एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

सम्बंधित ख़बरें