नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 23 अक्टूबर से

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 23 अक्टूबर से

जयपुर [ महामीडिया] भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में मिलने वाली चावल की करीब 200 किस्में जल्द ही एक ही जगह देखने को मिलेंगी। नई दिल्ली में अगले महीने होने वाली अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन में पहली बार ‘ग्लोबल राइस आर्काइव’ पेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य दुनिया भर से आने वाले खरीदारों को अलग-अलग चावल की किस्मों को समझने, उनकी तुलना करने और सीधे सप्लायर से जुड़ने का मौका देना है।  23 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन आयोजित होगा । ग्लोबल राइस आर्काइव में भारत के साथ इटली, थाईलैंड और जापान समेत कई देशों में व्यावसायिक रूप से उपयोग होने वाली चावल की किस्मों को रखा जाएगा।भारत की तरफ से इसमें बासमती ,पूसा बासमती, सुगंधा और शरबती चावल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। गैर-बासमती किस्मों में परमल और सोना मसूरी को भी जगह मिलेगी।देश के अलग-अलग राज्यों की खास किस्मों को भी ग्लोबल राइस आर्काइव में शामिल किया जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ का दुबराज, असम का जोहा, मणिपुर का चखाओ ब्लैक राइस और मध्य प्रदेश का चिन्नौर शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें