महर्षि संस्थान में सब जूनियर ग्रुप के राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

महर्षि संस्थान में सब जूनियर ग्रुप के राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

भोपाल [ महामीडिया] लांबाखेड़ा भोपाल स्थित महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस में आज दो दिवसीय सब जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि संस्थान की परंपरा अनुसार गुरु परंपरा पूजन से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के कक्षा एक से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्र एवं छात्राओं के सब जूनियर वर्ग ने नृत्य, गायन एवं वादन की विविध प्रस्तुतियों को मंच पर प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा एवं तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।

इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की संयुक्त निदेशिका श्रीमती आर्या नंद कुमार सहित अन्य निदेशकगण,अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित प्रतिभागी बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन कल पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा।

सम्बंधित ख़बरें