बुढ़वा मंगल आज

बुढ़वा मंगल आज

जयपुर [ महा मीडिया] भगवान हनुमान को समर्पित एक विशेष पर्व है जिसे उत्तर भारत में ज्येष्ठ मास के मंगलवारों (बड़ा मंगल) या भाद्रपद (भादो) मास के अंतिम मंगलवार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी के वृद्ध (बुजुर्ग) स्वरूप की पूजा की जाती है इसलिए इसे 'बुढ़वा मंगल' कहा जाता है। महाभारत काल में भीम को अपनी शक्ति पर घमंड हो गया था उनके घमंड को तोड़ने के लिए हनुमान जी ने एक वृद्ध वानर (बंदर) का रूप धारण किया था। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन हनुमान जी ने अशोक वाटिका से लौटकर भगवान राम को माता सीता का संदेश दिया था। यह पावन दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित है। 

सम्बंधित ख़बरें