भोपाल में 22 मकान अवैध घोषित
मंडीदीप [महामीडिया]
भोपाल के बावड़िया कलां स्थित शुभालय विहार में नगर निगम ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत बने 22 मकानों को अवैध घोषित कर नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने 17 मकान मालिकों को 15 दिनों के भीतर खुद अवैध निर्माण हटाने की मोहलत और निर्देश दिए हैं।