स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स के लिए बीआईएस पंजीकरण अनिवार्य किया गया
पुणे [महा मीडिया]
केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स के लिए बीआईएस पंजीकरण जरूरी कर दिया है। इस नए निर्णय का सीधा असर बाजार में बिकने वाले खराब क्वालिटी के स्क्रीन गार्ड्स पर पड़ेगा।अब कंपनियों को बीआईएस के टेस्ट में पास होने के बाद ही इन्हें बेचने की अनुमतिमिलेगी। केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स की सेफ्टी और स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया है।स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स के लिए तय किए गए नए BIS मानक 1 अप्रैल 2027 से देशभर में लागू कर दिए जाएंगे।