आज उज्जैन में बाबा कालभैरव की सवारी

आज उज्जैन में बाबा कालभैरव की सवारी

उज्जैन [ महामीडिया] डोल ग्यारस पर आज मंगलवार को भगवान महाकाल के सेनापति और उज्जैन के नगर कोतवाल भगवान कालभैरव नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर की परंपरा अनुसार शाम चार बजे कालभैरव मंदिर से राजसी वैभव के साथ सेनापति की सवारी शुरू होगी। पालकी में विराजित भगवान के रजत मुखारविंद एवं चरण पादुकाओं का पूजन कर सवारी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जायेगा ।  मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी सेनापति को गार्ड आफ आनर देगी।

सम्बंधित ख़बरें