28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल

28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल

जयपुर [ महा मीडिया ]

बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इस दौरान बैंक शाखाओं और प्रशासनिक कार्यालयों में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।कई बैंकों ने प्रस्तावित हड़ताल को लेकर अपने ग्राहकों को एडवाइजरी जारी की है। बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि अगर उन्हें शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है तो उसे हड़ताल से पहले पूरा कर लें। प्रस्तावित हड़ताल सोमवार 28 सितंबर, मंगलवार 29 सितंबर और बुधवार 30 सितंबर को है। इन तीनों दिनों में बैंक शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। 26 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 27 सितंबर को रविवार है। 

सम्बंधित ख़बरें