इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव की धूम
भोपाल [ महा मीडिया] पर्यावरण संरक्षण और परंपरा के मेल के साथ इस साल देश भर में इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव की धूम है। प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों की बजाय लोग पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपना रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों के पंडालों में 5 से 7 फीट तक की मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रात में पंडालों में लगी बिजली की रोशनी में प्रतिमाएं जगमगा रही हैं।