संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा की बैठक आज से न्यूयॉर्क में

संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा की बैठक आज से न्यूयॉर्क में

जयपुर [ महा मीडिया] 

संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा की बैठक  आज से शुरू हो रही है। यह 28 सितंबर तक चलेगी। न्यूयॉर्क में होने वाली इस बैठक में 193 सदस्य देशों के नेता या वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र के लगभग सभी सदस्य देश एक ही मंच से दुनिया के सामने अपनी बात रखते हैं। संयुक्त राष्ट्र  में 193 सदस्य देश हैं और महासभा में हर देश का एक वोट होता है। हर साल सितंबर में इन देशों के नेता या वरिष्ठ प्रतिनिधि न्यूयॉर्क पहुंचते हैं। अपने देश की समस्याओं, प्राथमिकताओं और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर भाषण देते हैं। इसी प्रक्रिया को ‘जनरल डिबेट’ सामान्य बहस कहा जाता है। परंपरा के अनुसार ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा पहले वक्ता होंगे जिसके बाद मेजबान देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का संबोधन होगा।

सम्बंधित ख़बरें