एशियन क्रिकेट : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 217 का टारगेट दिया

एशियन क्रिकेट : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 217 का टारगेट दिया

जयपुर [ महा मीडिया] 

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका को 217 रन का टारगेट दिया है। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना के 45 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया।

सम्बंधित ख़बरें