भारत और जापान के बीच फ्रेंडली मैच पांच - पांच ओवर का होगा

भारत और जापान के बीच फ्रेंडली मैच पांच - पांच ओवर का होगा

मुंबई [महामीडिया] 

भारत और जापान के बीच का फ्रेंडली मैच पांच -पांच  ओवर का होगा बारिश के कारण ओवर कम किए गए हैं। अंपायर्स ने तीसरी बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद तय किया कि मैच का टॉस 12 बजे होगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था लेकिन मैदान गीला होने के कारण टॉस में देरी हुई। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें मेंस क्रिकेट में पहली बार खेलने वाली हैं। मैच  दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहा है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक।

सम्बंधित ख़बरें