एशियन क्रिकेट : भारतीय महिला टीम की मजबूत शुरुआत
जयपुर [ महा मीडिया]
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने हैं। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने 15 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष क्रीज पर है। मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। शेफाली वर्मा 48 और हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली और मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई।