शेयर बाजार 330 अंकों की गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया]
निफ्टी आज 4 दिनों बाद लाल निशान में बंद हुआ। इंडेक्स 85 अंक गिरकर 23329 पर बंद हुआ जो कारोबारी सेशन में 23489 का हाई बनाया था। सेंसेक्स भी 329.9 अंकों की गिरावट के साथ 74529 पर बंद हुआ। इंडेक्स सेशन के दौरान 75038 का हाई बनाया था। आज सेंसेक्स में शामिल 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व और ट्रेंट के शेयरों में दर्ज किया गया, जो 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। जबकि एटरनल करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा।