तीन राज्यों की बारह राज्यसभा सीटों पर मतदान 16 अक्टूबर को

तीन राज्यों की बारह राज्यसभा सीटों पर मतदान 16 अक्टूबर को

भोपाल [महा मीडिया] 

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे।  इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल है जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। चुनाव का नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी होगा और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वोटिंग और मतगणना 16 अक्टूबर को होगी।

सम्बंधित ख़बरें