उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया

जयपुर [महामीडिया] 

उत्तर कोरिया ने वॉनसन क्षेत्र से दो कम दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। दागी गई दोनों मिसाइलों में से एक ने लगभग 450 किलोमीटर और दूसरी ने करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय की। यह हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली का उन्नत रूप है। हाइपरसोनिक मिसाइलें आवाज की गति से पांच गुना अधिक तेज चलती हैं और उड़ान के दौरान अपनी दिशा बदलने में सक्षम होती हैं, जिससे इन्हें राडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से पकड़ना बहुत कठिन होता है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने इस परीक्षण का निरीक्षण किया और कहा कि यह नया हथियार दुश्मनों के लिए एक 'लाइलाज सिरदर्द'  साबित होगा।

 

सम्बंधित ख़बरें