नवीनतम
विश्व कप का आखिरी सुपर आठ मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच
भोपाल (महामीडिया ) विश्व कप का आखिर सुपर आठ मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में सायं 7:00 से मैच होगा। कोलकाता में दोनों टीम में अभी तक चार बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन सभी मुकाबला में भारत ने जीत दर्ज करवाई है। इस वर्ष के विश्व कप में पहली बार दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी। आज जीतने वाली टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि दूसरी प्रतिद्वंदी टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।