नवीनतम
मोदी ने ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
भोपाल [महा मीडिया] प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राजस्थान के अजमेर में एक देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया।
इस अभियान का औपचारिक उद्घाटन अजयमेर के कयाड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया जहाँ कई लड़कियों को यह वैक्सीन दिया गया। यह टीका ह्यूमन पैपिलोमावायरस प्रकार 16 और 18 के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं साथ ही प्रकार 6 और 11 के विरुद्ध भी।