आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सात लोग मरे

आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सात लोग मरे

भोपाल[महा मीडिया] आंध्र प्रदेश में  एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। पटाखा निर्माण इकाई में करीब 20 से अधिक लोग काम कर रहे थे। सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए और राहत कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए।

सम्बंधित ख़बरें