मैहर में 15 किलोमीटर का लंबा जाम 15 घंटे बाद खुला
भोपाल [ महामीडिया] मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर का लंबा जाम 15 घंटे बाद खुल गया है । बुधवार रात से खड़े हजारों वाहन जाम खुलने से निकल रहे हैं । मौके पर पहुंची रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 घंटे की मेहनत के बाद यातायात बहाल कराया है । रीवा में बेला बायपास पर बीहर नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगा 15-17 घंटे से अधिक समय का भीषण जाम आंशिक रूप से खुला है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। लगभग 15 किमी से अधिक के क्षेत्र में हजारों वाहन फंसे रहे जिससे ट्रैफिक सामान्य होने में समय लग रहा है।